गुरुग्राम के सेक्टर-37 में वोल्वो शोरूम के पास बीच सड़क पर दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मामूली बात को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडों और हाथापाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस के अनुसार अब तक किसी भी पक्ष की शिकायत दर्ज नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर झगड़े की वीडियो शेयर न करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
Source: Source