छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शेयर ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खुलवाने का झांसा देकर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत दर्जनों लोगों से 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये की ठगी की। आरोप है कि उन्हें हर महीने आकर्षक रिटर्न और डीमैट अकाउंट की सुविधा का लालच दिया गया। शुरुआत में कुछ लोगों को ब्याज मिला, जिससे दूसरों का भरोसा बढ़ा। धीरे-धीरे बड़ी रकम जमा करवाई गई, लेकिन बाद में न तो पैसा लौटा और न ही डीमैट अकाउंट ही खुला। पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। इस तरह की ठगी से बचने के लिए पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Source: Source