छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण ने कोटवार को खाना खाने के लिए बुलाया था। इसी दौरान पत्तल और भोजन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कोटवार और उसके दो बेटों ने ग्रामीण दामोदर राठिया पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार पेट पर लगा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी कोटवार हरिराम चौहान ने अपने 22 वर्षीय बेटे और 17 वर्षीय नाबालिग बेटे को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर पीटा और चाकू मारा। घटना रविवार सुबह सामने आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
Source: Source