लुधियाना पुलिस ने शिमलापुरी इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी मृतक दंपती का परिचित है और उसने कर्ज के बोझ के कारण पैसे के लालच में यह डबल मर्डर किया। 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर की शनिवार को उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, और दो दिन बाद पड़ोसियों को बदबू आने पर पता चला। मृतक दंपती के परिजन विदेशों में रहते हैं। पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंच कर मामला सुलझा लिया। पुलिस जल्द ही इस कातिल का खुलासा करेगी।
Source: Source