इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सोमवार को पूरे हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। पार्टी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी और प्रधानमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपेगी। कुरुक्षेत्र में इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला खुद इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचेंगे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। पार्टी का कहना है कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा के सामान से लेकर खेती-किसानी तक सब कुछ महंगा हो गया है। इसके अलावा, इनेलो भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को भी मुद्दा बनाएगी। सरकार से बढ़ी कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग की जाएगी।
Source: Source