राजस्थान के चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर में आज मौसम ने करवट ले ली। भारी आंधी-तूफान के साथ रेतीले बवंडर ने कहर बरपा दिया। चूरू में धूल का इतना विशाल गुबार उठा कि दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोग घरों में छिपते दिखे। सोशल मीडिया पर इस डरावने मंजर के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से घरों में रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। किसानों को फसलों को ढकने और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
Source: Source