छत्तीसगढ़ के बालोद जिले ने धान परिवहन के मामले में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार शाम इसकी पुष्टि की। कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने बताया कि जिले के चार संग्रहण केंद्रों – जगतरा, धोबनपुरी, फुण्डाभाठा और मालीघोरी से 2.38 लाख मीट्रिक टन धान में से 1.49 लाख मीट्रिक टन का उठाव हो चुका है। डीएमओ टिकेंद्र राठौर के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब 88,979 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए शेष है। वर्तमान में मिलर्स एवं क्रेताओं के माध्यम से रोजाना लगभग 5,000 मीट्रिक टन धान का उठाव हो रहा है। प्रशासन का कहना है कि शेष धान का परिवहन भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस उपलब्धि से जिले के किसानों में खुशी है और उन्हें समय पर भुगतान मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
Source: Source