छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं करने और कार्रवाई के दौरान संदिग्ध आचरण करने का आरोप लगा है। रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने यह आदेश जारी किया है। दरअसल, ACCU रायपुर की देहात टीम ने 29 मई को लल्ला सोनवानी के ढाबे में छापेमारी की, जहां अवैध शराब बिक्री होती मिली। सूचना पर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उनका व्यवहार संदिग्ध पाया गया। आरोप है कि उन्होंने आरोपी से एकांत में बातचीत की। एसपी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा को 7 दिनों में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक सख्त संदेश मानी जा रही है।
Source: Source