छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सूची अंतिम हो गई है। दुर्ग शहर से 10, भिलाई नगर से 12 और दुर्ग ग्रामीण से 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में सबसे अधिक चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव समर्थक खेमों की रणनीति को लेकर है। भिलाई नगर में देवेंद्र यादव गुट की ओर से अर्जुन शर्मा का नाम आगे चल रहा है, वहीं भूपेश बघेल गुट की ओर से कासिम सिद्दीकी मजबूत दावेदार हैं। दुर्ग ग्रामीण में देवेंद्र गुट से अमनदीप सिंह और भूपेश गुट से डोमेंद्र कुर्रे के बीच मुकाबला माना जा रहा है। दुर्ग शहर में अब तक किसी उम्मीदवार पर सहमति नहीं बन पाई है और यहां भी आंतरिक खींचतान देखी जा रही है। चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है और वोटिंग के बाद ही साफ होगा कि किस गुट की बाजी मारेगी।
Source: Source