हरियाणा के रोहतक जिले के गांव मोखरा में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ओमबीर के रूप में हुई है। उसका शव सुबह के समय गली में पड़ा हुआ मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि ओमबीर का उसके पड़ोस में रहने वाले रिंपी और अजय नामक व्यक्तियों से झगड़ा चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने रात के समय ओमबीर पर लाठी-डंडों से हमला करके उसकी हत्या कर दी। थाना बहुअकबरपुर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश का शक है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। गांव में इस वारदात से सनसनी फैल गई है।
Source: Source