उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अस्पतालों में जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और पेयजल तथा बिजली आपूर्ति पर विशेष निगरानी रखी जाए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों को लू से बचाने के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं। साथ ही जिलों में हीटवेव से निपटने के लिए आपात तैयारियां मजबूत करने पर जोर दिया गया है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को समन्वय बनाकर काम करने को कहा है।
Source: Source