बिहार की राजधानी पटना के उमानाथ घाट के पास गंगा नदी में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। नाव में उस समय करीब 12 से 13 लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय कुछ ग्रामीण परवल की सब्जी तोड़ने के लिए डेंगी नाव से दियारा क्षेत्र जा रहे थे, तभी नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। लापता लोगों की तलाश जारी है और घटना की जांच की जा रही है।
Source: Source