केरल के तिरुवनंतपुरम के पास एक अम्यूजमेंट पार्क में बड़ा हादसा हो गया। वेनजरामूडु पुलिस स्टेशन क्षेत्र स्थित पार्क में झूला अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद पार्क में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में झूला अचानक टूटकर गिरता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी लापरवाही की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पार्क प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रशासन ने भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
Source: Source