अमृतसर के खजाना गेट क्षेत्र में कबूतरबाजी के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुरानी रंजिश में हमलावरों ने दो सगे भाइयों पर दातर, रॉड और बेसबॉल बैट से हमला किया। नीरज और करण शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। करण के सिर पर 5 से 7 दातर के वार हुए हैं। बीच-बचाव करने पहुंची मां किरन को भी पीटा गया, जिसकी ठोड़ी पर चोट लगी है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमले में पलविंदर, उसके पिता, दामाद और कुछ महिलाएं शामिल थीं। आरोपी पहले भी नशे और अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Source: Source