पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने होशियारपुर के दसूहा में कांग्रेस काउंसलर ‘भुल्ला राणा’ पर हुए जानलेवा हमले के बाद राज्य सरकार और पुलिस पर तीखे हमले किए हैं। वडिंग ने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद हुई इस हिंसा में काउंसलर को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने हत्या के प्रयास (धारा 307) के बजाय बेहद हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार के संरक्षण में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। कांग्रेस ने इस घटना के विरोध में राज्यव्यापी ‘झाड़ू उछाल’ प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वडिंग ने एक एफआईआर का हवाला देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर तंज कसा, जिसमें ‘झाड़ू की बेअदबी’ का हास्यास्पद आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि दुआबा जैसा शांत क्षेत्र अब हिंसा की चपेट में है, जो बेहद चिंताजनक है। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं की घर-वापसी के संकेतों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि इस पर अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही लेगी।
Source: Source