हिसार में CIA बरवाला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर की अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान विनोद नगर निवासी रामस्वरूप उर्फ गुठलिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह रायपुर रोड रेलवे फाटक के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। गश्त के दौरान पुलिस टीम को उसके पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया। मामले में HTM थाना हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है। रिमांड के दौरान हथियार कहां से मिला और उसे रखने का उद्देश्य क्या था, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Source: Source