हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखे जाने का मामला सामने आया है। इंदिरा मार्केट स्थित सरकारी भवन की दीवार पर कुछ विवादित नारे लिखे गए हैं। इस मामले में मंडी निवासी चंदन शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने इसे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य बताया है। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदिरा मार्केट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीवार पर लिखावट किसने की। प्रशासन ने आपत्तिजनक लेखन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Source: Source