गुरुघासीदास टाइगर रिजर्व उद्यान में बकरी चराने गए एक ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला। ग्रामीण सोनेलाल 50 वर्ष का था और मंगलवार सुबह बकरियों को चराने निकला था। शाम को वह नहीं लौटा, जिसके बाद बुधवार सुबह उसकी क्षत-विक्षत लाश मिली। हाथी के पैरों के निशान से हमले की पुष्टि हुई है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 8 हाथियों का दल घूम रहा है, जिनमें से एक हाथी दल से बिछड़ गया है। ग्रामीण की पत्नी और पुत्र नहीं है, उसकी देखभाल भतीजा करता था। रेंजर श्याम प्रताप सिंह ने भतीजे को 25 हजार रुपए नकद दिए। विभाग ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीण की मौत हाथी के हमले से होने की पुष्टि विभाग ने की है।
: Source