हांसी जिले की नारनौंद सीआईए टीम ने नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 150 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर पुत्र सुच्चा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद करने के साथ ही सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही कार को जब्त कर लिया है। आरोपी को हिसार रोड स्थित हीरो एजेंसी के पास नाकाबंदी कर पकड़ा गया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अफीम की सप्लाई कहां से की जा रही थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
Source: Source