हरियाणा के पलवल में एक रोडवेज बस ने बस स्टॉप पर खड़ी छात्राओं को बिना बैठाए आगे निकल गई। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को यह बात पता चली। उन्होंने तुरंत अपना काफिला रोककर बस का पीछा किया। कुछ दूरी पर उन्होंने बस को रुकवाया। मंत्री ने ड्राइवर को फटकार लगाई। उन्होंने ड्राइवर को बस वापस स्टॉप पर ले जाने का आदेश दिया। वहां मौजूद सभी छात्राओं, महिलाओं और यात्रियों को बस में बैठाया गया। इसके बाद बस अपने गंतव्य पलवल के लिए रवाना हुई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। मंत्री ने बताया कि रोडवेज के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। वे इस मामले की शिकायत परिवहन मंत्री अनिल विज से करेंगे। साथ ही दोषी ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश भी करेंगे। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पलवल-बड़ौली मार्ग पर हुई। छात्राओं के इशारे पर ड्राइवर ने बस नहीं रोकी। मंत्री के सख्त रुख से बस में सवार यात्रियों ने भी राहत महसूस की।
Source: Source