हरियाणा सरकार ने 9 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के निर्देशों के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आईपीएस पंकज नैन को पंचकूला का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। आईजीपी नाजनीन भसीन को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एसपी लोकेंद्र सिंह, एसपी उपासना और एसपी वरुण सिंगला को ATS में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। डीजीपी अर्शिंदर सिंह चावला को जेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। डीजीपी कला रामचंद्रन को फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL), मधुबन के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता का तबादला पुलिस मुख्यालय किया गया है, जबकि उनकी जगह अदिति सिंह को डीसीपी नियुक्त किया गया है। सरकार ने आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने के लिए ATS को और मजबूत करने पर जोर दिया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
Source: Source