करनाल | स्मैक रखने के आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल ने तरावड़ी क्षेत्र में गिरफ्तार किया है। आरोपी उमेश उर्फ मेशी वासी गांव पधाना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि टीम द्वारा गश्त के दौरान आरोपी को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 18 ग्राम 50 मिलीग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के लिए स्मैक बेचने का काम करता है। टीम द्वारा आरोपी को रविवार को न्यायालय के सामने पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन के रिमांड पर लिया है।
: Source