सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पॉल्ट्री फार्म पर नया बिजली कनेक्शन जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पॉल्ट्री फार्म मालिक ने एसीबी को सूचना दी थी। एसीबी की दो टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रिश्वत की रकम लेते समय दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपी। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source