हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने बिजी शेड्यूल को लेकर परिवार से नहीं मिल पाने का खुलासा किया है। सीएम ने कहा कि उनका अधिकांश समय जनता, बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों में गुजरता है, जिसके कारण परिवार को समय देना मुश्किल हो जाता है। सीएम की बेटी ने उनसे वृंदावन जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह खुद नहीं जा सके। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर लगातार लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। सीएम हाउस में दिनभर लोग आते-जाते रहते हैं, इसलिए परिवार अलग रहता है। 28 मई को सीएम ने अपने शेड्यूल में परिवार के साथ समय बिताने का कार्यक्रम लिख रखा है। सीएम सैनी लगातार प्रदेशभर में दौरे, समीक्षा बैठकें, जनसंवाद कार्यक्रम और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग में सक्रिय रहते हैं। सीएम की दिनचर्या सुबह 8.00 बजे से शुरू हो जाती है और देर रात तक चलती रहती है।
Source: Source