दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स के कोर्ट में वापसी के ऐलान के बाद दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी अरीना सबालेंका ने उनका स्वागत किया है। सबालेंका ने इसे टेनिस के लिए ‘बहुत अच्छी खबर’ बताया है। उन्होंने 23 ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना के साथ संभावित मुकाबले को लेकर उत्साह जताया है। सेरेना ने चार साल के संन्यास के बाद डबल्स में वापसी करने का फैसला किया है। वह क्वीन्स क्लब में विक्टोरिया म्बोको के साथ डबल्स खेलेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार सेरेना इसी महीने बर्लिन ओपन में सिंगल्स मुकाबले से भी वापसी कर सकती हैं। उनकी वापसी से टेनिस जगत में उत्साह का माहौल है। फैंस उनके एक बार फिर कोर्ट पर धमाल मचाने के इंतजार में हैं। सेरेना टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक मानी जाती हैं। उनकी वापसी से नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी।
Source: Source