राजिम क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरसाबांधा के वार्ड क्रमांक 10 में बारिश के दौरान ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है। यहां पुलिया नहीं होने के कारण नाले का पानी सीसी सड़क के ऊपर से बहता है। बरसात में पानी दो से तीन फीट तक भर जाता है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को होती है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को स्कूल जाने के लिए बहते पानी से होकर गुजरना पड़ता है। हर साल बारिश के मौसम में हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग कई बार प्रशासन से की है। करीब दो साल पहले विभागीय अधिकारियों ने भूमिगत नाली और पुलिया निर्माण का सर्वे भी किया था। प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा गया था, लेकिन अब तक राशि स्वीकृत नहीं हुई है।
Source: Source