सुकमा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय ‘राजीव भवन’ में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद अशवाक और नाहिद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है, जिसमें दो एसी, 13 ट्यूबलाइट, एक सीलिंग फैन, छह इलेक्ट्रिक बोर्ड और लगभग छह किलो कॉपर वायर शामिल हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1.07 लाख रुपये आंकी गई है। गौरतलब है कि 16 जून को अज्ञात चोरों ने राजीव भवन का ताला तोड़कर इन सामग्रियों पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Source: Source