छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर टी-20 लीग (सीसीपीएल) के तीसरे सीजन की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य राज्य के क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ा मंच और बेहतर एक्सपोजर प्रदान करना है। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली इस लीग में क्रिकेट और मनोरंजन का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। उद्घाटन समारोह में अभिनेत्री मौनी रॉय की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रहेगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान रायपुर रायनोंज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच रात 9 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने दर्शकों के लिए कई आकर्षक पुरस्कारों की भी व्यवस्था की है। ‘पकड़ो कैच, जीतो कैश’ अभियान के तहत दर्शकों को नकद इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा दोपहिया वाहन सहित अन्य पुरस्कार भी रखे गए हैं। लीग में राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। क्रिकेट प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर उत्साह का माहौल है। आयोजकों को बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। सीसीपीएल का यह संस्करण छत्तीसगढ़ क्रिकेट को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Source: Source