सिरसा जिले में सोमवार को 4 अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। दमकल विभाग और वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगजनी की घटनाओं का मुख्य कारण किसानों द्वारा गेहूं के अवशेषों को जलाने में बरती गई लापरवाही बताया जा रहा है। कई पेड़ आग की चपेट में आकर जल गए। सिरसा के नटार रोड और रानियां के बालासर रोड पर खेतों से फैली आग ने कई पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग और वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी रहीं। 10 दिन पहले भी रानियां के अभोली गांव में ऐसी ही एक घटना हुई थी।
Source: Source