पठानकोट के एक युवक ने लुटेरों से भिड़कर अपना सामान बचाने की कोशिश की। देर रात 10 बजे पैदल जा रहे युवक से स्कूटी सवार 2 युवकों ने दातर दिखाकर आईफोन और 5 हजार की नकदी छीन ली। लेकिन युवक ने दूर से ईंट मारकर दोनों लुटेरों को स्कूटी से गिरा दिया। फिर युवक दोनों लुटेरों से भिड़ गया। लुटेरे दातर दिखाकर भागने लगे तो युवक ने फिर से ईंट मारकर उन्हें घायल कर दिया। लेकिन आरोपी दातर का डर दिखाकर भागने में सफल रहे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वह हमलावरों को पहचान लेगा अगर वे एक बार उसके सामने आ जाएं। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को ढूंढे और सख्त कार्रवाई करे।
Source: Source