हरियाणा के सिरसा से BJP के वरिष्ठ नेता रोहताश जांगड़ा की किस्मत नामांकन पत्र वापस लेने के बाद पलट गई है। पहले सरकार ने उनकी पुत्रवधू अंजू जांगड़ा को मनोनीत पार्षद बनाया और अब खुद रोहताश को हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड पंचकूला का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रोहताश RSS से जुड़े हुए हैं और पीएम मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी के करीबी हैं। उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। कुछ दिन पहले उन्हें पाकिस्तानी नंबरों से राजनीति छोड़ने और जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसका सीएम ने संज्ञान लिया और सुरक्षा बढ़वा दी। बीते विधानसभा चुनाव में वे पार्टी के उम्मीदवार थे, लेकिन पार्टी आदेश पर नामांकन वापस ले लिया। अब चेयरमैन बनने के बाद पूर्व विधायक की श्रद्धांजलि सभा में सीएम के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जांगड़ा पहले भी श्रमिकों के हित में काम कर चुके हैं।
Source: Source