हरियाणा के सिरसा जिले के दादू गांव में देर रात बदमाशों ने ठेके का शटर तोड़कर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आधी रात के वक्त आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद युवक मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने तलवार और अन्य हथियारों के दम पर ठेके में रखी नकदी और शराब लूट ली। बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर पहले उससे पूरे ठेके के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने अलमारी और कैश बॉक्स तोड़कर लाखों की नकदी उड़ा ली। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में लगातार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। ठेका मालिक ने बताया कि बदमाशों के पास तलवार, रॉड और अन्य हथियार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।
Source: Source