पटियाला जिले के समाना शहर में नगर पालिका चुनाव के दौरान कई वार्डों में तनाव और झड़पें हुईं। वार्ड नंबर 15 में बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बाद पथराव और लाठीचार्ज हुआ। आम आदमी पार्टी और विरोधी दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर भारी हंगामा हुआ। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। सत्ता पक्ष पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद समाना शहर के कई वार्डों में तनाव बना हुआ है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Source: Source