छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के अड़भार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आत्मानंद स्कूल के छात्र को शनि मंदिर के पीछे गौठान के पास ले जाकर आरोपियों ने अर्धनग्न कर लात-घूंसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने बच्चे से पैसे और बाइक की चाबी भी छीन ली थी। पुलिस ने इस मामले में अपहरण, मारपीट और आईटी एक्ट के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत गंभीर मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Source: Source