पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर पंजाबी बाग में रसमयी ताली उत्सव संकीर्तन श्रृंखला के अंतर्गत बब्बर परिवार की ओर से सेवा भाव से निष्काम हरिनाम संकीर्तन करवाया गया। इसमें अशोक शर्मा और कुमार आशु ने भजन सुनाए। संकीर्तन का प्रारंभ महामंत्र से हुआ। इसके बाद मना चल वृंदावन चलिए…, शिकवा न कोई गिला है बरसाना मिला है…, राधे राधे कहने की आदत सी हो गई है…, छाई काली घटाएं तो क्या… जैसे भजन सुनाए। आयोजन में श्री राधा गोविंद धाम के सदस्यों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। मौके पर दीपक ढींगरा, दविंदर धवन, राजिंदर अरोड़ा, संजीव बब्बर, हेमंत बब्बर, अशोक मोहिंदरू, संदीप बेरी, राजीव बेरी, संयम अरोड़ा, कुणाल महेंद्रू, त्रियांन, शिप्रा शर्मा, पूजा धवन, ज्योति ढींगरा, सुनीता शर्मा, मीना शर्मा, सीमा गोगना, सिमरण संधू, सपना, निष्ठा और प्रियांशी मौजूद रहे।
: Source