जालंधर | गुरु अमर दास नगर स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में 30 मई को माता जी का जागरण होगा। जागरण से पूर्व मंदिर कमेटी की ओर से झंडे की रस्म की गई। इसमें प्राण नाथ भल्ला और चेयरपर्सन उर्मिला शर्मा ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया। यहां मुख्य सेवादार जतिंदर महाजन, रूपिंदर शर्मा, विजय जोशी, एस के मित्तल, जगदीश स्याल, डॉ. हेमंत मल्होत्रा, हजारी लाल, विनोद मोदगिल, रमेश सहगल, राम कुमार वशिष्ठ, नवी शर्मा, सतिंदर खोसला, ममता स्याल भी मौजूद थीं।
: Source