शिमला के मॉल रोड पर एक टूरिस्ट कपल के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला जमीन पर गिरी हुई दिखाई दे रही है। इसी दौरान उसका पति उसे लात मारता नजर आ रहा है। महिला भी पति को गाली देती हुई सुनाई दे रही है। दोनों के बीच काफी देर तक लात-घूंसों से मारपीट होती रही। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। महिला की ओर से फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिमला एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे दोनों लोग टूरिस्ट दंपती हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच कर रही है। पुलिस संबंधित लोगों की पहचान करने का प्रयास भी कर रही है। घटना सोमवार रात मॉल रोड पर हुई बताई जा रही है।
Source: Source