महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत में लगे बिजली के टॉवर से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। पास ही स्थित कुएं से उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है।
Source: Source