लुधियाना नगर निगम ने मानसून के दौरान जलभराव और आपातकालीन समस्याओं से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शहर का पहला मानसून व्हाट्सएप चैटबॉट (9086791867) लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा, नगर निगम के ज़ोन-D कार्यालय में स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) को ‘मानसून वॉर रूम’ में बदल दिया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। शहर भर में लगे 1,700 सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से पूरे शहर की लाइव निगरानी की जाएगी। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य जलभराव या अन्य किसी आपदा की सूचना मिलते ही फील्ड टीमों को तुरंत भेजकर त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करना है। नगर निगम की इस पहल से लुधियानावासियों को इस वर्ष मानसून के दौरान होने वाली असुविधाओं से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
Source: Source