पंजाब के बठिंडा जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया। इस अभियान के तहत जिलेभर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने इस दौरान 141 लोगों को हिरासत में लिया। बठिंडा एसएसपी ज्योति यादव बैंस ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब डीजीपी के निर्देशों पर की गई। अभियान का उद्देश्य अपराधियों और विभिन्न मामलों में फरार चल रहे लोगों को पकड़ना था। ऑपरेशन के लिए पुलिस की 58 विशेष टीमें बनाई गई थीं। जांच के दौरान 41 लोगों के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने 23 चोरी की मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। अभियान में दो अवैध हथियार भी बरामद हुए, जिनमें .30 और .32 बोर की पिस्तौल शामिल हैं। नशे के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने 85 हजार रुपये की ड्रग मनी और 150 ग्राम हेरोइन भी बरामद की। एसएसपी ने बताया कि अभियान अभी जारी है और आगे भी कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।
Source: Source