लुधियाना के मायापुरी रोड इलाके में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बीच रास्ते में खड़ी एक कार को साइड करने के लिए कहने पर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जमकर ईंट-पत्थर चले और लाठी-डंडों से हमला किया गया। 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित मुख्तार ने बताया कि वह अपना एक्स-रे करवाने के लिए अस्पताल जा रहा था। जब वह मायापुरी रोड पर पहुंचा तो वहां रास्ते के बीचों-बीच एक बोलेरो कार खड़ी थी। मुख्तार ने बोलेरो ड्राइवर से गाड़ी थोड़ी आगे-पीछे करने को कहा ताकि वह वहां से निकल सके। इसी बात पर बोलेरो सवार उस पर हावी हो गए। पीड़ित के पिता ने दावा किया है कि हमलावरों में से एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग भी की। हमले में उनके बेटे के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और पीड़ित को अस्पताल भेजा। फायरिंग की जाँच की जा रही है
Source: Source