लुधियाना में एक बड़े व्यापारिक धोखाधड़ी के मामले में कपड़ा कारोबारी से 1 करोड़ 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ताजपुर रोड स्थित MGK फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड के मालिक दिनेश अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि इंडस्ट्रियल एरिया-ए स्थित अरविंद निटवियर के मालिक प्रभसिमरन सिंह ने व्यापार के नाम पर भारी मात्रा में कपड़ा माल लिया। माल की डिलीवरी के बाद आरोपी ने भुगतान करने से इनकार कर दिया और रकम हड़प ली। पुलिस जांच में शिकायत को सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 316(2) (अमानत में खयानत) और 318(4) (धोखाधड़ी) लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच एल/एसआई गुरप्रीत कौर को सौंपी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला एक हाई-प्रोफाइल व्यापारिक धोखाधड़ी के रूप में देखा जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Source: Source