लुधियाना के नीलों क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने जान बचाने के लिए सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। युवक हरमनदीप सिंह अपनी महिला मित्र के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी युवती के परिजनों ने उनका पीछा कर रास्ता रोक लिया। खुद को बचाने के लिए दोनों ने नहर में कूदकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि नहर से बाहर निकालने के बाद भी हमलावरों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया। इतना ही नहीं, उसे जबरन ऑटो में डालकर दूसरी जगह ले जाया गया और वहां भी उसकी पिटाई की गई। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी मां के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक और युवती पिछले कुछ महीनों से दोस्त थे। इस मामले में पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
Source: Source