लुधियाना के बीसीएम स्कूल, दुगरी में पीटीएम के अवसर पर स्किल एक्सपो का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल और कार्यशालाएं लगाईं जिनमें नेल आर्ट, रेज़िन आर्ट, बेकिंग, किचन गार्डनिंग, रील मेकिंग, मेहंदी आर्ट, डिजिटल साक्षरता, क्रोशिया आर्ट और फूल बनाने जैसी गतिविधियां शामिल थीं। छात्रों ने स्वयं प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए अभिभावकों को इन कौशलों की जानकारी दी। अभिभावकों ने भी गतिविधियों में भाग लेकर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच की सराहना की। पीटीएम के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की शैक्षणिक प्रगति और भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा की। स्कूल की प्राचार्या डॉ. वंदना शाही ने आयोजन की सफलता पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। कार्यक्रम को छात्रों के समग्र विकास के लिए उपयोगी बताया गया।
Source: Source