जौनपुर की एक यूपीएससी छात्रा के साथ लखनऊ में गैंगरेप का मामला सामने आया है. छात्रा का दोस्त शिवम यादव उसे चारबाग स्टेशन से बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया. वहां उसे नशीली कॉफी दी गई और उसके साथ गैंगरेप किया गया. जब छात्रा की हालत बिगड़ गई, तो आरोपी उसे ट्रेन में बैठाकर फरार हो गए. इस मामले में दिल्ली में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई है. लखनऊ पुलिस की 5 टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं. मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है.
Source: Source