उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली बताई जा रही है। परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत पहले ही दर्ज कराई थी। बताया गया कि युवती घर से बिना मोबाइल और पैसे के निकली थी। काफी तलाश के बाद उसका शव लखनऊ के होटल के कमरे में मिला। पुलिस शुरुआती जांच में इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है। अधिकारियों के अनुसार असफल प्रेम संबंध के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने युवती के प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए कई टीमों को लगाया गया है। होटल स्टाफ और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस कमरे से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
Source: Source