रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान राजगढ़ गांव निवासी प्रवीण और रोहित के रूप में हुई है। घायल युवक मनोज को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में किसी मरीज से मिलकर बाइक पर अपने गांव राजगढ़ लौट रहे थे। सड़क पर पड़े बैग पर चढ़ी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। पीछे से आ रहे कैंटर ने युवकों को रौंद दिया। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कैंटर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source: Source