रायपुर पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास मिले युवक विशाल बाघ की हत्या की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा कुणाल दीप, अरविंद बाघ उर्फ आशी बताया जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया था। आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की उम्र 19 और 20 साल बताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
: Source