राष्ट्र सेविका समिति छत्तीसगढ़ का 15 दिवसीय प्रवेश शिक्षा और प्रबोध शिक्षा वर्ग गुरुवार को सुभाष स्टेडियम में हुआ। सरोना स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में 13 मई से चल रहे वर्ग में प्रदेशभर से आई 162 शिक्षार्थी बहनों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में सेविकाओं ने दंड, यष्टी, नियुद्ध और योगचाप के जरिए आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। संचलन और योग प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रभावित किया। समिति के घोष दल ने मैदान पर ‘90’ की आकृति बनाकर संगठन के 90 वर्ष पूरे होने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डॉ. नीता नायक ने कहा कि महिला अपने आप में संपूर्ण शक्ति है और दृढ़ निश्चय ही लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग बनाता है। कार्यक्रम में मातृशक्ति के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर जोर दिया गया।
Source: Source