राजिम स्थित शासकीय प्राथमिक शाला सिंधौरी के मेधावी छात्र भूपेंद्र कुमार वर्मा का चयन नवोदय विद्यालय पांडुका के लिए हुआ है। भूपेंद्र प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते रहे हैं और बचपन से ही मेधावी हैं। इससे पहले सत्र 2024-25 में उनकी बहन तृप्ति वर्मा का भी इसी विद्यालय में चयन हो चुका है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार साहू ने इस उपलब्धि पर छात्रों और विद्यालय परिवार को बधाई दी है। प्रधान पाठक नंद कुमार सिन्हा ने बताया कि इसी सत्र में एक अन्य छात्रा त्रिशाली ध्रुव का चयन प्रथम सूची में हुआ था। अब द्वितीय सूची में भूपेंद्र का नाम शामिल होने से एक ही सत्र में दो विद्यार्थियों का चयन बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस सफलता पर खुशी जताई है। यह चयन विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया जा रहा है।
Source: Source